मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

टाटानगर से कई ट्रेनें २१ को रद्द और डायवर्ट, यात्रियों को होगी परेशानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
टाटानगर से कई ट्रेनें २१ को रद्द और डायवर्ट, यात्रियों को होगी परेशानी

पूर्वी सिंहभूम,। टाटानगर रेल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में 21 सितम्बर को बड़ा बदलाव किया गया है।

रेल प्रशासन ने शुक्रवार को बताया कि इस दिन खड़गपुर–टाटानगर रेलखंड पर आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा, जिसके चलते कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, तो कुछ का मार्ग बदला जाएगा।

सबसे अहम निर्णय के तहत खड़गपुर–टाटानगर मेमू (68123) और टाटानगर–खड़गपुर मेमू (68014) को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही चाकुलिया–टाटानगर–चाकुलिया मेमू (68127/68128) का परिचालन भी इस दिन नहीं होगा।

इसी प्रकार हावड़ा–घाटशिला–हावड़ा एक्सप्रेस (18033/18034) को खड़गपुर से ही शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा। इसका मतलब है कि इस दिन यात्रियों को घाटशिला तक इस ट्रेन की सुविधा नहीं मिलेगी।

इसके अलावा यात्रियों को यह भी ध्यान रखना होगा कि हावड़ा–रांची वंदे भारत एक्सप्रेस (20897/20898) को 21 सितम्बर को डायवर्ट किया गया है। यह ट्रेन अपने तय मार्ग की बजाय खड़गपुर–मिदनापुर–आद्रा–परसनाथ–रांची होकर चलेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें और इसके बाद अपनी योजना बनाएं, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें