मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

टाटानगर रेलखंड पर तकनीकी कारणों से कई ट्रेनें रद्द

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
टाटानगर रेलखंड पर तकनीकी कारणों से कई ट्रेनें रद्द

पूर्वी सिंहभूम। टाटानगर रेल मंडल के यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना रविवार को सामने आई है। तकनीकी कारणों के चलते रेलवे ने आगामी दिनों में कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है। इस रद्दीकरण का सबसे अधिक प्रभाव टाटानगर से चलने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा, जिससे दफ्तर जाने वालों, विद्यार्थियों और दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी।सूचना के अनुसार 24 से 27 नवंबर 2025 तक टाटानगर से राउरकेला, बड़ाम्पा, गुवा, बरकाकाना, चेंदरापोशी और हटिया जैसी विभिन्न दिशाओं में चलने वाली अधिकांश मेमू सेवाएं संचालित नहीं होंगी। इनमें राउरकेला–टाटानगर–राउरकेला, टाटा–बड़ाम्पा–टाटा, टाटा–गुवा–टाटा, टाटा–बरौनी (BBN), टाटा–बरकाकाना, चाकुलिया–टाटा, टाटा–चेंदरापोशी तथा टाटा–हटिया मेमू प्रमुख रूप से शामिल हैं। कई ट्रेनों को तीन दिनों के लिए रद्द किया गया है, जबकि कुछ को दो दिनों के लिए ही रद्द किया गया है। 24 नवंबर को भी टाटा–चेंदरापोशी मेमू का परिचालन नहीं होगा।इसके अलावा चक्रधरपुर–राउरकेला, राउरकेला–झारसुगुड़ा, झारसुगुड़ा–संबलपुर, बरमपदा–बकसाय, हटिया–राउरकेला और राउरकेला–हटिया के बीच चलने वाली कई मेमू और पैसेंजर सेवाएं भी 25 से 27 नवंबर के बीच विभिन्न तिथियों में रद्द रहेंगी। जगन्नाथपुर–पुरुलिया–जगन्नाथपुर मेमू सेवा भी तीन दिनों तक बंद रहेगी।रेलवे ने इन रद्दीकरणों के पीछे ‘अनिवार्य तकनीकी कारणों’ का हवाला दिया है और यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें। टाटानगर स्टेशन से बड़ी संख्या में दैनिक यात्री आवागमन करते हैं, ऐसे में इन ट्रेनों के रद्द रहने से यातायात पर व्यापक असर पड़ने की संभावना है। रेलवे ने असुविधा के लिए खेद जताया है और यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्थाएं करने की सलाह दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें