मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

सातवां चरण: स्क्रूटनी के बाद बचे 55 उम्मीदवार: के. रवि कुमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अब तक झारखंड में 1 अरब, 26 करोड़, 21 लाख की अवैध सामग्री और नकदी जब्त

रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि सातवें चरण के लिए होने वाले तीन संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के लिए स्क्रूटनी के बाद 55 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को स्क्रूटनी के दौरान राजमहल (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से 17 में से 2 प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया। इस तरह इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से अब कुल 15 प्रत्याशी बचे हैं। वहीं दुमका (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से नामांकित 22 उम्मीदवारों में से 3 के नामांकन खारिज हो गए। यहां अब 19 उम्मीदवार रह गये हैं। गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से स्क्रूटनी के बाद सर्वाधिक 8 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द हुए हैं। यहां अब 21 उम्मीदवार बचे हैं। 17 मई को नाम वापसी की अंतिम तारीख है। उसके बाद उम्मीदवारों की वास्तविक संख्या निश्चित हो जाएगी। वह बुधवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार मतदान वाले क्षेत्रों से जुड़ी दूसरे राज्यों की सीमा पर संबंधित राज्य से समन्वय बनाकर चौकसी जारी है। चेकिंग हो रही है तथा सीमा को सील करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक झारखंड में 1 अरब, 26 करोड़, 21 लाख की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गयी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें