मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

बालू की तस्करी करते सात ट्रैक्टर हुए जब्त, दर्ज हुई प्राथमिकी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बालू की तस्करी करते सात ट्रैक्टर हुए जब्त, दर्ज हुई प्राथमिकी

रामगढ़। रामगढ़ जिले में अवैध खनन, खनिजों के परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से डीसी चंदन कुमार जरिये अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार की रात सिरका क्षेत्र में दामोदर नदी घाट से अवैध बालू के उठाव के मामले में एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी ने कार्रवाई की। जांच अभियान के दौरान सिरका दामोदर नदी घाट से सात ट्रैक्टर वाहनों को अवैध रूप से बालू का उठाव करने का दोषी पाया गया। किसी भी ट्रैक्टर पर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं था। इसलिए उनके इंजन नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।इस मामले में वाहन मालिक, चालक एवं अन्य संलिप्त लोगों के विरूद्ध सरकारी सम्पत्ति की चोरी, खनन राजस्व की क्षति के आरोप में आरोपित करते हुए खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम- 1957 की धारा- 4/21, झारखण्ड लघु खनिज समनुदान नियमावली- 2004 के नियम- 4/54, द झारखण्ड मिनिरल (प्रिवेन्शन ऑफ ईलिगल माईनिंग, ट्रांसपोर्टेशन एण्ड स्टोरेज) रुल्स-2017 के नियम- 9/13 एवं बीएनएस के सुसगंत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी।बालू की अवैध तस्करी के मामले में जिला खनन पदाधिकारी निशांत अभिषेक ने भी कार्रवाई की है। उनके द्वारा रामगढ़ थाना अंतर्गत पारे बस्ती दामोदर नदी घाट के समीप जांच अभियान चलाया गया। जांच के क्रम में लगभग 6500 घनफिट अवैध बालू का स्टॉक एवं एक ट्रैक्टर वाहन को बालू लोड करते पाया गया। इस पर भी विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें