मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

झंझारपुर संसदीय क्षेत्र से सत्रह में दस उम्मीदवारों का नामांकन दाखिला सही, सात छंटे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झंझारपुर संसदीय क्षेत्र से सत्रह में दस उम्मीदवारों का नामांकन दाखिला सही, सात छंटे

झंझारपुर संसदीय क्षेत्र से सत्रह में दस उम्मीदवारों का नामांकन दाखिला सही, सात छंटे

मधुबनी। झंझारपुर संसदीय क्षेत्र से सात उम्मीदवारों का नामांकन निरस्त हो गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के मीडिया प्रबंधन कोषांग से जारी अधिसूचना के अनुसार झंझारपुर संसदीय क्षेत्र से कुल सत्रह प्रत्याशियों ने शुक्रवार तक नामांकन किया। निर्वाचन कोषांग द्वारा शनिवार को संबंधित उम्मीदवारों की नामांकन का नियमन संवीक्षा किया गया, जिसमे सात उम्मीदवारों का नाम शनिवार को निरस्त किया गया।झंझारपुर संसदीय क्षेत्र से अब दस उम्मीदवार चुनाव में अपना भाग्य आजमाएंगे।

डीपीआरओ परिमल कुमार के अनुसार झंझारपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सत्रह उम्मीदवारों का शनिवार को नामांकन निर्देशन पत्रों की विधिवत संवीक्षा की गई,जिसमें उम्मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा के उपरांत कुल दस प्रत्याशियों का नाम निर्देशन नामांकण पत्र सही पाया गया। निर्वाचन कोषांग के मुताबिक संधारण के पश्चात झंझारपुर से दस उम्मीदवार गुलाब यादव - बहुजन समाज पार्टी ,रामप्रीत मंडल- जनता दल यूनाइटेड, बब्लू कुमार-आदर्श मिथिला पार्टी, विजय कुमार मंडल-सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया(कॉम्युनिस्ट), विद्यानन्द राम-वाजिब अधिकार पार्टी , सुमन कुमार- विकासशील इंसान पार्टी, गंगा प्रसाद यादव-निर्दलीय,गौरी शंकर साहू-निर्दलीय,राजीव कुमार झा-निर्दलीय, तथा राम प्रसाद राउत-निर्दलीय का संवीक्षण में नामांकन सही पाया गया। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 22अप्रैल सोमवार है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें