मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

उप्र से भाजपा के सात उम्मीदवारों ने किया राज्यसभा के लिए नामांकन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के सात राज्यसभा उम्मीदवारों ने बुधवार को विधान भवन पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। भाजपा की ओर से सुधांशु त्रिवेदी, अमरपाल मौर्य, डाॅ. संगीता बलवंत बिन्द, साधना सिंह, आर.पी.एन. सिंह, चौधरी तेजवीर सिंह और नवीन जैन ने नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी वैजयंत जय पाण्डा, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर व प्रदेश महामंत्री संजय राय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।उत्तर प्रदेश भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी वैजयंत जय पाण्डा ने कहा कि भारत की पूरे विश्व में प्रशंसा हो रही है। तीसरी बार प्रचण्ड बहुमत से मोदी को प्रधानमंत्री बनायेंगे। उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीटों पर भाजपा विजय हासिल करेगी। भाजपा समाज के हर वर्ग से प्रतिनिधित्व व नेतृत्व कर रहा है। नामांकन के बाद सुधांशू त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का ध्यान रखती है। अबूधाबी में मंदिर का उद्घाटन हो रहा है। वहीं अमरपाल मौर्य ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता भी आगे बढ़ता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें