मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

चोरी की वारदातों में शामिल सात आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान और अवैध हथियार बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
चोरी की वारदातों में शामिल सात आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान और अवैध हथियार बरामद

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सोने की चैन, तांबे का तार तथा दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में कुछ ऐसे भी शामिल हैं जिनका पहले से लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस के अनुसार 29/30 मई 2026 की रात ओमीक्रोन-3 सर्विस रोड तथा एलएंडटी सर्विस रोड, साकीपुर के पास से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तम, दीपेश, गौरव, दीपक भाटी, रोहित भाटी उर्फ रैंचो, सूरज और रोहित के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि दीपक भाटी, रोहित भाटी उर्फ रैंचो, सूरज और रोहित आपस में मित्र हैं। इन चारों ने योजनाबद्ध तरीके से 19 मई 2026 को ग्राम साकीपुर निवासी एक महिला को बातचीत में उलझाकर उसके गले से सोने की चैन चोरी कर ली थी।

विशेष बात यह रही कि आरोपी दीपक और पीड़िता आपस में रिश्तेदार हैं, जिसके कारण महिला आसानी से उनकी बातों में आ गई।

घटना का एहसास होने पर पीड़िता ने थाना सूरजपुर में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से करीब दो तोले वजन की पीली धातु की चैन बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई गई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि उत्तम, दीपेश और गौरव एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते थे।

यह गिरोह नोएडा, ग्रेटर नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में बंद पड़े मकानों, निर्माणाधीन भवनों और दुकानों की रेकी करता था। मौका मिलने पर ये लोग वहां से बिजली फिटिंग का सामान चोरी कर लेते थे। इसी क्रम में 30 जनवरी को ग्राम जैतपुर स्थित एक इलेक्ट्रिक दुकान से बिजली का तार चोरी किया गया था। आरोपियों ने चोरी किए गए तार को जलाकर उसमें से तांबा निकाल लिया था और उसे बेचने की तैयारी कर रहे थे।

पुलिस ने इनके कब्जे से करीब चार किलोग्राम तांबा बरामद किया है।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से दो अवैध चाकू भी बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में अतिरिक्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी गौरव, उत्तम, दीपेश और रोहित के खिलाफ पूर्व में चोरी, लूट, अवैध हथियार रखने, हत्या के प्रयास और चोरी के माल की खरीद-फरोख्त जैसे गंभीर मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

विशेष रूप से गौरव के खिलाफ गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। थाना सूरजपुर पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने क्षेत्र में और कितनी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें