मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:14 · नई दिल्ली संस्करण

भारत माता की सेवा और सुरक्षा हमारे जवानों की सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यपाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भारत माता की सेवा और सुरक्षा हमारे जवानों की सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यपाल

हजारीबाग। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले जवानों को हार्दिक बधाई दी और उनके समर्पण एवं अनुशासन की सराहना की। राज्यपाल ने नव आरक्षकों के परिवारजनों को भी बधाई देते हुए कहा कि उनके सहयोग और प्रेरणा के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। उन्होंने कहा कि भारत माता की सेवा और सुरक्षा हमारे जवानों की सर्वोच्च प्राथमिकता है और उनके समर्पण के कारण देशवासी सुरक्षित महसूस करते हैं।राज्यपाल शनिवार को हजारीबाग के मेरू स्थित रानी झांसी परेड ग्राउंड में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जरिये सहायक प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित दीक्षांत परेड में नव आरक्षकों (बैच संख्या 163 एवं 164) को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने 1971 के भारत-पाक युद्ध में इस बल की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि बल का अदम्य साहस सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने बल के शहीद जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान को अविस्मरणीय बताया।राज्यपाल ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनकी भी सैन्य सेवा में जाने की प्रबल इच्छा थी। वे एनसीसी से जुड़े थे लेकिन कुछ कारणों से सेना में नहीं जा सके। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में राष्ट्रप्रेम और अनुशासन का जो जज़्बा देखने को मिलता है, वह अन्यत्र कहीं नहीं। उन्होंने नव आरक्षकों को कठिन से कठिन परिस्थितियों में साहस और कर्मठता का परिचय देते हुए हर चुनौती का सामना करने और बल की प्रतिष्ठा को ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रेरणा दी।उन्होंने दीक्षांत परेड के सफल आयोजन के लिए सभी प्रशिक्षकों और जवानों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें