मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जबरन वसूली के गंभीर आरोप, निर्माता ने दर्ज कराई शिकायत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बॉलीवुड

अभिनेता सनी देओल विवादों के भंवर में फंस सकते हैं। सनी देओल पर धोखाधड़ी

और जबरन वसूली का आरोप लगाया गया है। फिल्म निर्माता सौरव गुप्ता ने सनी

देओल के खिलाफ धोखाधड़ी, जबरन वसूली की शिकायत दर्ज कराई है। फिल्म

प्रोड्यूसर से रियल एस्टेट डेवलपर बने सौरभ गुप्ता ने ये आरोप लगाए हैं।

सौरव गुप्ता नाम के प्रोड्यूसर ने दावा किया है कि सनी ने उनसे एडवांस पैसे

लिए थे और अब तक फिल्म में कोई काम नहीं किया है।

सौरव

गुप्ता ने मीडिया को बताया कि 2016 में उन्होंने सनी देओल की मुख्य भूमिका

वाली फिल्म के लिए 4 करोड़ की डील साइन की थी। एक करोड़ की रकम एडवांस में

दी गई थी। उन्होंने हमारी फिल्म पूरी करने के बजाय पोस्टर बॉयज़ (2017) की

शूटिंग पूरी करने का विकल्प चुना। एडवांस रकम देने के बावजूद सनी देओल

मुझसे और पैसे की मांग करते रहे। गुप्ता ने दावा किया कि हमने उन्हें 2.55

करोड़ रुपये दे दिए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि सनी देओल ने मुझसे

दूसरे डायरेक्टर को भी पैसे देने के लिए कहा था।

प्रोड्यूसर

सौरव गुप्ता ने कहा, “सनी देओल ने 2023 में मेरी कंपनी के साथ फर्जी

कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। जब हमने यह समझौता किया तो समझौते का मध्य पृष्ठ

भी बदल दिया गया। फिल्म में अभिनय के लिए पारिश्रमिक राशि 4 करोड़ से

बढ़ाकर 8 करोड़ कर दी गई। तो मुनाफा दो करोड़ हो गया।”

सौरव

गुप्ता ने कहा कि मैंने सनी देओल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने

30 अप्रैल को सनी देओल को नोटिस जारी किया था। उनके कार्यालय की तरफ से एक

खत आया कि जिस दिन उन्हें बुलाया गया है वह उस दिन बाहर हैं। इस मामले पर

अभी तक सनी देओल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें