मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

पूजा भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त कोच

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पूजा भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त कोच

कोलकाता। त्योहारी सीजन में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 27 सितम्बर से आठ अक्टूबर 2025 तक लागू रहेगी।रेलवे के अनुसार 02847/02848 संतरागाछी–दीघा–संतरागाछी स्पेशल में 27 सितम्बर और चार अक्टूबर को एक-एक सामान्य श्रेणी का कोच तथा 02897/02898 संतरागाछी–दीघा–संतरागाछी स्पेशल में 28 सितम्बर और पांच अक्टूबर को एक-एक सामान्य श्रेणी का कोच जोड़ा जाएगा। इसके अलावा, 12837 हावड़ा–पुरी एक्सप्रेस में 27 सितम्बर से आठ अक्टूबर तक एक स्लीपर कोच, 12863 संतरागाछी–यशवंतपुर एक्सप्रेस में दो अक्टूबर को दो एसी-2 टियर कोच और 12883/12884 सहित अन्य कई ट्रेनों में सेकंड सीटिंग व सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।रेलवे ने कहा है कि यह व्यवस्था कोचों की उपलब्धता और निर्धारित भार सीमा को ध्यान में रखकर की जा रही है और यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना इन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बनाएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें