मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर: हंगामे के बाद जेल भेजा गया पच्चीस हजार का इनामी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर,। ग्वालटोली थाने में जानलेवा हमला मामले में पच्चीस हजार के

इनामी अपराधी की गिरफ्तारी के बाद बुधवार रात हुए हंगामे के संबंध में

पुलिस उपायुक्त मध्य राम सेवक गौतम का कहना है कि विधायक को गलत तथ्यों की

जानकारी देकर थाने बुलाया गया। आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए

गुरूवार को जेल भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित

ग्वालटोली थाना क्षेत्र के धारमखेड़ा मोहल्ला निवासी शिव पुत्र रमेश के

खिलाफ थाने में धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके साथ ही ग्वालटोली एवं

जाजमऊ थाने में इसके खिलाफ 4 आपराधिक मुकदमे दर्ज है। इसकी गिरफ्तारी के

लिए पच्चीस हजार का इनाम भी घोषित किया गया है।

पुलिस ने उसे

बुधवार को गिरफ्तार किया तो उसे छुड़ाने की कोशिश में कुछ लोगों ने भारतीय

जनता पार्टी के विधायक अभिजीत सिंह सांगा को गलत तथ्यों की जानकारी देकर

थाने बुलाया गया। हालांकि जब पूरा प्रकरण विधायक के समझ में आया तो वह मान

गए और अपने कार्यकर्ताओं के साथ वापस लौट गए। इस संबंध में चौकी प्रभारी पर

जो आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया गया है उसकी जांच सहायक पुलिस

आयुक्त कर्नलगंज को दी गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर उप निरीक्षक के

खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि ग्वालटोली के

धारमखेड़ा निवासी गुड्डी देवी ने 30 मार्च को गांव के चन्द्रशेखर, शिवा,

बसीठ, अंकित, नीरज, परिवेश, जितेन्द्र और संजय के खिलाफ बलवा, मारपीट,

हत्या के प्रयास समेत धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपित शिवा तब से

फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार का इनाम भी रखा गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें