मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

"रामगढ़ में दो युवकों के शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस"

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
"रामगढ़ में दो युवकों के शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस"

रामगढ़। रामगढ़ जिले के भदानीनगर ओपी क्षेत्र में मंगलवार को दो युवकों के शव फोरलेन सड़क से करीब 200 मीटर दूर एक खेत में मिलने के बाद सनसनी फैल गई। दोनों मृतकों की पहचान सौंदा डी जयनगर निवासी अमरजीत भुइयां और सोनू कुमार के रूप में हुई है। मामले को लेकर जहां स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं, वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच इसे सड़क दुर्घटना से जोड़कर देख रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। जानकारी के अनुसार, बनगड्ढा स्थित फोरलेन के पास खेत में ग्रामीणों ने दोनों युवकों के शव पड़े देखे। सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए।

सूचना मिलने पर भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है।

आशंका है कि दोनों युवक किसी वाहन से जा रहे थे और तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा गिरा। खेत में मौजूद एक पेड़ से टकराने के कारण उनकी मौत हुई हो सकती है। हालांकि दुर्घटनाग्रस्त वाहन का अब तक पता नहीं चल सका है। घटना को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि दोनों युवक खेत तक कैसे पहुंचे।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह सड़क हादसा होता तो घटनास्थल के आसपास बाइक या अन्य वाहन मिलना चाहिए था, लेकिन अब तक कोई वाहन बरामद नहीं हुआ है। इसी वजह से स्थानीय लोग इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। पुलिस आसपास के इलाकों में साक्ष्य जुटाने, संभावित वाहन की तलाश करने और तकनीकी जांच के जरिए घटना की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि दोनों युवकों की मौत हादसे में हुई या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें