मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

ओडिशा के ब्रह्मपुर में वरिष्ठ वकील और भाजपा नेता पिताबास पांडा की गोली मारकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ओडिशा के ब्रह्मपुर में वरिष्ठ वकील और भाजपा नेता पिताबास पांडा की गोली मारकर हत्या

ब्रह्मपुर। ओडिशा के गंजम जिले के ब्रह्मपुर में एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। वरिष्ठ वकील और ओडिशा राज्य बार काउंसिल के सदस्य पिताबास पांडा की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पांडा भाजपा के प्रमुख नेता भी थे और स्थानीय स्तर पर सक्रियता के कारण वे काफी चर्चित थे।

यह घटना सोमवार देर रात ब्रह्मनगर इलाके में तब घटी, जब पांडा अपने घर लौट रहे थे।

जानकारी के मुताबिक रात करीब 11 बजे पांडा अपनी कार से घर की ओर आ रहे थे।

इस दौरान अचानक दो बाइक सवार संदिग्ध उनके पास पहुंचे और पांडा को नजदीक से गोली मार दी। गोली लगते ही पांडा कार से बाहर गिर पड़े। हमलावर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।

आसपास के लोग शोर सुनकर दौड़े और घायल पांडा को तुरंत ब्रह्मपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि गोली छाती में लगी थी, जो घातक साबित हुई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गंजम के पुलिस अधीक्षक शुभेंदु पात्रा और दक्षिण रेंज के पुलिस महानिरीक्षक नितिसे खेर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

उन्होंने मौके का मुआयना किया और जांच टीम का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू हो गई है। एसपी पात्रा ने बताया कि हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश या पुरानी रंजिश की आशंका है।

पांडा कई संवेदनशील केस लड़ चुके थे, इसलिए दुश्मनों की संख्या भी कम नहीं थी। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पांडा के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। वे सदमे में हैं। भाजपा ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। ओडिशा राज्य बार काउंसिल के सदस्य पिताबास पांडा की हत्या से नाराज वकीलों ने ब्रह्मपुर में प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की। नाराज वकीलों ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें