राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित सेमिनार रद्द
रांची। कोविड-19 के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस की ओर से 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के 76वीं जयंती पर आयोजित होने वाले सेमिनार को रद्द कर दिया गया है। यह सेमिनार डिप्टी पाड़ा रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के आवास संख्या- 3 में आयोजित होना था। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बुधवार को बताया कि 20 अगस्त को कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित है। कार्यक्रम में मास्क लगाकर सामाजिक दूरी का अनिवार्य रूप से पालन किया जाएगा।





