मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:46 · नई दिल्ली संस्करण

रेलवे ओवरब्रिज के पास अज्ञात व्यक्ति का अर्धनग्न शव बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेलवे ओवरब्रिज के पास अज्ञात व्यक्ति का अर्धनग्न शव बरामद

पूर्वी सिंहभूम : जुगसलाई थाना क्षेत्र के गरीब नवाज कॉलोनी के समीप स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास से शुक्रवार सुबह

एक अज्ञात व्यक्ति का अर्धनग्न शव पुलिस ने बरामद किया है।

शव मिलने की खबर आसपास के इलाके में तेजी से फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तत्काल जुगसलाई थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।

मृतक की उम्र लगभग 35 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस मौत के कारणों को लेकर विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल के आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ-साथ यह पता लगाने का प्रयास किया कि मृतक स्थानीय निवासी या बाहर का रहने वाला था ।

इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि व्यक्ति वहां कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें