मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

आईएएस विनय चौबे और गजेंद्र सिंह से पूछताछ के लिए एसीबी ने मांगी सात दिनों की रिमांड

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ( एसीबी) शराब घोटाला के आरोप में गिरफ्तार वरीय आईएएस अधिकारी विनय चौबे और उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त गजेंद्र सिंह से पूछताछ करेगी। इसके लिए बुधवार को ब्यूरो ने एसीबी के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार सिंह की अदालत से यह आग्रह किया है कि विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की अनुमति दी जाए। एसीबी ने रिमांड मांगे जाने का विनय चौबे और गजेंद्र सिंह के अधिवक्ताओं ने विरोध किया है। एसीबी ने दोनों से पूछताछ के लिए सात दिनों की रिमांड मांगी है। हालांकि, कोर्ट ने अभी रिमांड पर कोई आदेश नहीं दिया है।उल्लेखनीय है कि राज्य में लगभग 38 करोड़ रुपये के शराब घोटाला मामले में एक के बाद एक अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 22 मई की देर रात झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (जियाडा) रांची प्रक्षेत्र के रिजनल डॉयरेक्टर और झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीएल) के तत्कालीन जीएम ऑपरेशन एंड फाइनेंस सुधीर कुमार, वर्तमान जीएम फाइनेंस सुधीर कुमार दास और मार्शन कंपनी के प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया था।इससे पहले आईएएस विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को 20 मई को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें एसीबी की विशेष अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को तीन जून तक (14 दिन) न्यायिक हिरासत में भेजा है। इससे पहले एसीबी ने करीब छह घंटे तक दोनों अधिकारियों से पूछताछ की थी। फिलहाल विनय चौबे रिम्स में भर्ती हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें