सीएम आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा,सिटी एसपी मौजूद
रांची : कांके रोड स्थित सीएम आवास के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। वहीं राज्यभर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। कांके रोड स्थित हॉट लिप्स चौक के पास सिटी एसपी राजकुमार मेहता, एसडीएम,सिटी डीएसपी, कोतवाली डीएसपी सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। मालूम हो कि प्रवर्तन निदेशालय की ( ईडी) टीम आज सोमवार को धनशोधन मामले से जुड़ी जांच के सिलसिले में सीएम के दिल्ली स्थित आवास और झारखंड भवन पहुंची हुई है।गौरतलब है कि हेमंत सोरेन 27 जनवरी को ही दिल्ली पहुंचे हैं।इससे पहले 25 जनवरी को ईडी ने हेमंत सोरेन को 10वां समन भेजा था।





