मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बुधवार को हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढ़ेर हो गए है। घटना स्थल से दो इंसास राइफल बरामद किए गए हैं।बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह चाईबासा के सोनुवा थाना क्षेत्र के बिलाटी टोला के पास स्थित जंगल में झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर के जवानों की टीम संयुक्त रूप से जंगल में सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी।इसी दौरान उनका नक्सलियों के साथ आमना-सामना हो गया। पुलिस को देखकर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग शुरू की।सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से जंगल का फायदा उठाकर भागने लगे। सर्च अभियान के दौरान अभी तक दो नक्सलियों का शव बरामद किया गया है, जिसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल है।पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार चाईबासा के सोनुवा थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ में दो नक्सली को मार गिराया गया है। इसमें से एक की पहचान जोनल कमांडर संजय गंझू के रूप में हुई है। वहीं, दूसरा मारी गई महिला नक्सली एक करोड़ के इनामी अनल दा की महिला मित्र बताई जा रही है। इलाके में सर्च अभियान अभी भी जारी है।मुठभेड़ में नक्सलियों के मारे जाने की सूचना पर सुरक्षाबलों के उत्साह को बढ़ाने के लिए झारखंड पुलिस के आईजी अभियान अमल वी होमकर चाईबासा के लिए रवाना हो गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें