मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

बकरीद को लेकर चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बल रहेंगे तैनात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,। राज्य में बकरीद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये

गये हैं। पुलिस मुख्यालय ने बताया है कि 4900 पुलिस बल, छह कंपनी रैपिड

एक्शन पुलिस, पांच कंपनी सीआरपीएफ, एक कंपनी सीआरपीएफ की रैपिड एक्शन फोर्स

के अलावा 5000 होमगार्ड जवानों की अतिरिक्त तैनाती विभिन्न जिलों में की

गयी है। इसके अलावा सभी जोन के आईजी और डीआईजी के पास 1000 पुलिस बल रिजर्व

में रखा गया है।

डीजीपी के आदेश पर आईजी अभियान ने

इस संबंध में आदेश जारी किया है। राज्य भर के थानों में सांप्रदायिक रूप

से संवेदनशील स्थान चिह्नित किए गए हैं। रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग,

गिरिडीह में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है, इन जिलों में रैपिड एक्शन

फोर्स को लगाया गया है।

पुलिस मुख्यालय के तरफ से सभी जिले के एसपी

को बकरीद के दौरान जवानों की प्रतिनियुक्त सभी सुरक्षा उपकरणों के साथ

आवश्यकतानुसार स्थानों पर करने को कहा गया है।संवेदनशील इलाको में दंगा

नियंत्रण उपकरणों, लाठी, हेलमेट, बाडी प्रोटेक्टर, केन शील्ड, टियर गैस गन

सहित अन्य उपकरण के साथ जवान तैनात रहेंगे। ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी

उपद्रवी तत्वों पर निगरानी रखी जाएगी। किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से

निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने को कहा गया है।

वहीं

दूसरी ओर राजधानी रांची में बकरीद को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए

हैं। सुरक्षा को लेकर राजधानी रांची में लगभग 3000 जवानों की तैनाती की गई

है।

इस संबंध में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि राजधानी

रांची में बकरीद को लेकर सुरक्षा के भुगतान इंतजाम किए गए हैं। सभी डीएसपी

और थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार पेट्रोलियम करने को कहा

गया है। एसएसपी ने बताया कि सभी संवेदनशील जगहों पर रैपिड एक्शन फोर्स की

तैनाती की गई है, इसके अलावा झारखंड पुलिस के रैप, जैप, आईआरबी के जवानों

को भी राजधानी में तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि क्विक रिस्पांस

टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है, अगर कहीं से भी आपातकालीन व्यवस्था करनी

होगी तो वहां दस्ता तुरंत मूव करेगा। इस बार पूरी राजधानी पर नजर रखने के

लिए 70 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं । इनकी निगरानी के लिए 50 से

ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है। रांची एसएसपी ने कहा कि अगर कोई शांति

और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने जा

निर्देश दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें