मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम मोदी के आगमन को लेकर ग्रेटर नोएडा में सुरक्षा और तैयारियां पूरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पीएम मोदी के आगमन को लेकर ग्रेटर नोएडा में सुरक्षा और तैयारियां पूरी

ग्रेटर नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे संस्करण के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को ग्रेटर नोएडा आने वाले हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट की आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया कि पीएम मोदी के आगमन को देखते हुए चार स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है।

जिले की सीमाओं पर भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए सुरक्षा बलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसके साथ ही एक्सपो मार्ट परिसर और उसके आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस कमिश्नर ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

कई रूटों को डायवर्ट किया गया है, ताकि आम लोगों को अनावश्यक जाम की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके अलावा पार्किंग की अलग से व्यवस्था की गई है, जहां वाहन खड़े करने के लिए चिन्हित स्थान निर्धारित किए गए हैं।

इस भव्य आयोजन में प्रदेश के भीतर से प्रत्येक जनपद के निवेशक शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश के बाहर से भी कई औद्योगिक घराने और उद्यमी ग्रेटर नोएडा पहुंच रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि यह आयोजन निवेश और रोजगार के नए अवसर खोलेगा तथा प्रदेश की औद्योगिक छवि को और मजबूत करेगा।

लक्ष्मी सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए 5,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसमें ट्रैफिक पुलिस, महिला पुलिस, खुफिया विभाग, स्पेशल कमांडो यूनिट और अर्द्धसैनिक बल भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान हर गतिविधि पर ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का यह तीसरा संस्करण प्रदेश की औद्योगिक और निवेश संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें