मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा को लेकर रांची के 11 केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा-163 लागू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा को लेकर रांची के 11 केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा-163 लागू

रांची। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) की ओर से आयोजित पॉलीटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 को कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने के लिए रांची जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। सदर अनुमंडल दंडाधिकारी कुमार रजत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा-163 के तहत जिले के सभी 11 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार निषेधाज्ञा 12 जुलाई 2026 को सुबह 7:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। पॉलीटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगी।

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के संयुक्त निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रशासन ने परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए हैं।

निषेधाज्ञा के तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने, किसी भी प्रकार की सभा, जुलूस अथवा प्रदर्शन करने, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग तथा हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था केवल परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू की गई है।

परीक्षा जिले के विवेकानंद विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सेंट एनीज़ स्कूल, सेंट जॉन्स स्कूल, सेंट पॉल स्कूल, उर्सुलिन इंटर कॉलेज, छोटानागपुर पब्लिक स्कूल सहित कुल 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने, प्रवेश पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। साथ ही आम नागरिकों से भी परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन में सहयोग करने और परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने का अनुरोध किया गया है।-

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें