मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

एसडीओ की पत्नी की इलाज के दौरान मौत,ससुराल वालों ने लगाया जलाकर मारने का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एसडीओ की पत्नी की इलाज के दौरान मौत,ससुराल वालों ने लगाया जलाकर मारने का आरोप

हजारीबाग। हजारीबाग सदर एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनिता कुमारी की मौत शनिवार अहले सुबह रांची के देवकमल अस्पताल में हो गया। अस्पताल प्रबंधन ने मौत की पुष्टि की है।एसडीओ के ससुराल वालों ने एसडीओ अशोक कुमार पर अनिता को जलाकर मार देने के आरोप में लोहसिंघना थाने में केस दर्ज कराया है।पीड़िता का भाई राजू कुमार गुप्ता की लिखित शिकायत पर दर्ज एफआईआर में एसडीओ के अलावा उनके पिता दुर्योधन साव, छोटा भाई शिवनंदन कुमार और छोटे भाई की पत्नी रिंकू देवी को आरोपित बनाया गया है। एफआईआर में राजू कुमार ने कहा है कि बहन बार-बार कहती थी कि उसके पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध है। इस बात पर दोनों के बीच विवाद होता था। इस मामले में एक बार दोनों परिवारों के बीच बातचीत भी हुई थी। तब एसडीओ ने कहा था कि आगे शिकायत करने का मौका नहीं मिलेगा।इसके बाद फिर पति-पत्नी में विवाद हुआ। हमलोग आए तो एसडीओ ने कहा था कि जहां जाना है जाओ, कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। मैं अनुमंडल पदाधिकारी हूं। तुम सबको बर्बाद कर दूंगा। ऐसी ही धमकी एसडीओ के पिता, छोटे भाई और उसकी पत्नी ने भी दी थी।राजू कुमार के मुताबिक 26 दिसंबर को सुबह 8:45 बजे एसडीओ के भाई ने फोन कर कहा कि अनिता जल गई है। यह कहकर फोन काट दिया। फिर मैंने फोन किया तो पता चला कि हजारीबाग के एक अस्पताल से बहन को रेफर कर दिया गया है। उन्हें बोकारो के बीजीएच ले जा रहे हैं। घटना कब हुई, कैसे हुई, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी। बाद में पता चला कि घटना सुबह सात बजे की है। हमलोग बोकारो पहुंचे तो देखा कि बहन बुरी तरह से झुलस चुकी थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि वह 65 फीसदी तक झुलस गई थी। जहां इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इधर एसडीओ अशोक कुमार ने कहा कि गुरुवार को पत्नी मॉर्निंग वॉक जाने को तैयार थी। घर में रंग-रोगन का काम चल रहा है। इसलिए मैंने पत्नी को रोका तो वह नाराज हो गई और खुद पर तेल छिड़ककर आग लगा ली। उसे बचाने में मेरे हाथ भी जल गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें