मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · दोपहर 12:29 · नई दिल्ली संस्करण

एसडीओ ने कोरोना कार्यों को लेकर बीडीओ के साथ की बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रामगढ़। एसडीओ कीर्ति श्री ने जिले के सभी बीडीओ एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कोरोना के विरुद्ध हो रहे कार्यों की समीक्षा की। एसडीओ ने सबसे पहले जिले के अलग-अलग प्रखंडों में नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारियों से संक्षिप्त परिचय किया। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग प्रखंडों में अब तक कोरोना के संबंध में हुए कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी व्यक्ति के आधिकारिक रूप से कोरोना पॉजिटिव होने के पुष्टि होने के बाद जल्द से जल्द संबंधित व्यक्ति को कोविड अस्पताल अथवा कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट करने का कार्य किया जाए। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नियमित अंतराल पर अपने क्षेत्र में पड़ने वाले कोविड केयर सेंटर, एकांतवास केंद्र आदि का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लें, जहां कहीं पर भी किसी प्रकार की कोई कमी नजर आए उसे तुरंत दूर करने के लिए कार्यवाई की जाए।

कीर्ति श्री ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को उनके क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एकांतवास केंद्र को पूर्ण रूप से संचालित रखने का निर्देश दिया। हाथ ही जांच के लिए किसी भी व्यक्ति के सैंपल लेने के उपरांत उसे रिपोर्ट आने तक अनिवार्य रूप से एकांतवास केंद्र में रखने का निर्देश दिया। कांटेक्ट ट्रेसिंग से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की भी कोई कोताही ना बरतने का निर्देश भी एसडीओ ने दिया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारियों एवं अन्य कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य पूरा करते हुए सभी का सैंपल जांच किया जाए। बैठक में कार्यपालक दंडाधिकारी विशाल कुमार सहित सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें