मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

एसडीएम का सहायक कर्मचारी ग्यारह हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर,

8 फ़रवरी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की भरतपुर टीम ने

गुरुवार को कार्रवाई करते हुए कार्यालय उपखण्ड अधिकारी भुसावर जिला भरतपुर

के सहायक कर्मचारी को परिवादी से ग्यारह हजार रुपये की रिश्वत लेते

गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की भरतपुर टीम

को परिवादी ने शिकायत दी कि उसकी विवादित भूमि के संबंध में स्टे लगवाने की

एवज में कार्यालय उपखण्ड अधिकारी भुसावर जिला भरतपुर का सहायक कर्मचारी

सुरेश चंद एवं एक अन्य कार्मिक जसवंत ग्यारह हजार रुपये रिश्वत राशि की

मांग कर रहे है। एसीबी भरतपुर टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के

नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए सहायक

कर्मचारी सुरेश चंद को ग्यारह हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार

किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपित कार्मिक द्वारा परिवादी से रिश्वत

प्राप्त कर एक अधिवक्ता चन्द्रशेखर को रिश्वत राशि में से पांच हजार रुपये

दे दिये। जो मौके से बरामद किये जा चुके हैं। अधिवक्ता से इस संबंध में

जांच की जा रही है तथा अन्य आरोपित कार्मिक जसवंत मौके से फरार हो गया।

जिसकी तलाश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें