मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

स्कॉर्पियो में लगी आग, चालक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दुमका, । दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर जरमुंडी थाना क्षेत्र के चंदना

गांव जाने के रास्ते पर बुधवार देर रात को एक स्कॉर्पियो में आग लग गई। इस

घटना में उसमें सवार ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक की पहचान चंदना गांव के

मोहन दास (56) के रूप में हुई है। मोहन सरडीहा गांव निवासी विनोद राय की

गाड़ी चलाता था।

मोहन दास बुधवार शाम दुमका के दुधानी गांव के रहने

वाले जसविंदर माल के परिवार को गाड़ी से नोनीहाट यज्ञ मेला दिखाने लेकर गया

था। मेला से लौटने के क्रम में उसने अपने परिवार के लिए मणिलाइन नामक होटल

से भोजन पैक कराया और जसविंदर माल और उसके परिवार को घर छोड़ दिया। इसके

बाद बीच रास्ते में ही उसकी गाड़ी में अचानक आग लग गयी, जिससे उसकी जलकर

मौत हो गयी।

आस-पास के रहने वाले लोगों ने बताया कि यह घटना देर

रात 2.30 बजे हुई। जिस जगह पर ये हादसा हुआ वहां से मृतक का घर कुछ ही दूरी

पर स्थित है।

मृतक की पत्नी ने बताया कि उसके पति का मोबाइल देर

रात से ही बंद था। सूचना मिलने के बाद जरमुंडी एसडीपीओ संतोष कुमार पुलिस

बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली।

घटना

के संबंध में एसडीपीओ संतोष कुमार ने गुरुवार को बताया कि गाड़ी में आग

पहले ही लग चुकी थी। इसके बावजूद चालक ने कुछ दूरी तक वाहन को चलाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें