मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलेगा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का व्यापक अभियान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,। मादक द्रव्यों एवं नशीले पदार्थो के सेवन को रोकने के

लिए, साथ ही छात्रों में इसके बढ़ते दुष्प्रभावों को देखते हुए राज्य सरकार

के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने नशे के विरुद्ध एक युद्ध अभियान के

तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत 18 जून से

25 जून तक राज्य के सभी कोटि के सरकारी-गैर सरकारी सहायता प्राप्त-गैर

सहायता प्राप्त-अल्पसंख्यक-निजी विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया

जाएगा। इस अभियान के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्कूली बच्चों

को प्रतिदिन मादक द्रव्यों, नशीले पदार्थो के सेवन से होने वाले

दुष्प्रभावों के विरुद्ध जागरूक किया जाएगा।

इस संंबंध में

झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक आदित्य रंजन ने कहा है कि स्कूलों के आसपास

यदि नशीले पदार्थो का सेवन या बिक्री हुआ तो स्कूल पर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य के 35000 से अधिक स्कूलों के शिक्षकों का यह दायित्व

है कि वह सुनिश्चित करेंगे कि उनके विद्यालय के क्षेत्र में कोई ऐसा

असामाजिक कार्यो में संलिप्त ना हो। वे सचेत रहेंगे तभी छात्रों को नशे से

बचाया जा सकता है। उन्होंने बीआरपी, सीआरपी को ऐसे विद्यालयों को सूचीबद्ध

करने का निर्देश दिया जिनके आसपास नशीले पदार्थो की बिक्री या सेवन होने का

संदेह है। उन्होंने इस अभियान की सफलता के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल

कल्याण विभाग, एनजीओ, पुलिस डिपार्टमेंट अथवा इस क्षेत्र के विशेषज्ञों हर

एक की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने बताया कि राज्य के सभी

स्कूलों में 18 जून से 22 जून तक प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

कर नशीले पदार्थो के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। इसके तहत 18

जून को क्विज प्रतियोगिता, 19 जून को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, 20 जून

को निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। 22 जून को प्रभात फेरी आयोजित

की जायेगी, इसके बाद विद्यालय में स्पीच, स्लोगन मेकिंग और पेंटिंग

प्रतियोगिता होगी। 24 जून को साइकिल रैली, 25 जून को प्रार्थना सभाओं में

जागरूकता संदेश पढ़ा जायेगा। 26 जून को विश्व नशा निवारण दिवस के दिन

संकल्प और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें