मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

बरेली का सट्टा किंग तन्नू हुआ जिला बदर, ढोल-नगाड़ों संग पुलिस ने छोड़ा सीमा पार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बरेली का सट्टा किंग तन्नू हुआ जिला बदर, ढोल-नगाड़ों संग पुलिस ने छोड़ा सीमा पार

बरेली । अवैध सट्टा कारोबार में लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बने कुख्यात सट्टा माफिया जगमोहन उर्फ तन्नू पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के आदेश पर बारादरी पुलिस ने शनिवार को उसे छह माह के लिए जिला बदर कर दिया।मोहल्ला गंगापुर निवासी 28 वर्षीय जगमोहन उर्फ तन्नू पूरे जिले में सट्टे के बड़े नेटवर्क का संचालन करता था। उसके खिलाफ थाना बारादरी और कोतवाली में कुल 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उस पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी हो चुकी है, इसके बावजूद वह बेखौफ होकर अवैध सट्टे का धंधा चला रहा था। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन ने उसे गुंडा प्रवृत्ति का अपराधी मानते हुए जिला बदर करने का आदेश जारी किया।शनिवार को बारादरी पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ फिल्मी अंदाज में कार्रवाई करते हुए तन्नू को बरेली-पीलीभीत बॉर्डर तक छोड़ा। कार्रवाई क्षेत्राधिकारी तृतीय पंकज श्रीवास्तव के निर्देशन में हुई।सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में अवैध सट्टा और अपराध में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। जिला बदर अवधि में आरोपित के जिले में प्रवेश करने पर तत्काल गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें