मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

सास का दाह संस्कार करके लौट रहे पुलिस जवान की शक्तिपुंज के धक्के से मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पलामू,

19 जनवरी शक्तिपुंज एक्सप्रेस के धक्के से जिला पुलिस के जवान की

मौत हो गई। घटना डालटनगंज रेलवे स्टेशन के तीन नंबर प्लेटफार्म के डाउन

लाइन पर शुक्रवार को हुई। पुलिस जवान शक्तिपुंज एक्सप्रेस पकड़ने के लिए

स्टेशन पर गए हुए थे। इसी क्रम में हादसे के शिकार हुए। जवान की पहचान

सीताराम महतो 58 वर्ष के रूप में हुई है। सीताराम पाटन थाना क्षेत्र के

नौडीहा पंचायत अंतर्गत सिक्का गांव के रहने वाले थे। मेदिनीनगर शहर थाना

क्षेत्र के बारहलोटा में भी उनका अपना मकान है।

पुलिस

जवान सीताराम के साले श्याम बिहारी मेहता ने बताया कि 16 जनवरी को उनकी

मां (मृतक की सास) का निधन होने पर उनके बहनोई दाह संस्कार के लिए आए हुए

थे। हजारीबाग जिला पुलिस में कार्यरत थे। ऐसे उनकी ट्रेनिंग धनबाद के

गोविंदपुर में चल रही थी। वापस ड्यूटी पर जाने के लिए शक्तिपुंज एक्सप्रेस

पकड़ने के लिए डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर साथ में गए हुए थे। स्टेशन पर छोड़ने

के बाद लौट रहे थे। इसी क्रम में सूचना मिली कि ट्रेन के धक्के से उनकी

मौत हो गई है।

सूचना मिलने के बाद राजकीय रेल थाना पुलिस

मौके पर पहुंची और डाउन लाइन में पोल संख्या 285/36 के पास से शव को कब्जे

में लिया। साला श्याम बिहारी ने जानकारी दी की उन्हें पुनः 25 जनवरी को

श्राद्ध कर्म में आना था। करीब 30 वर्ष से पुलिस सेवा में थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें