मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

कोयले के अवैध व्यापार पर सरयू राय ने मुख्‍यमंत्री को लिखा पत्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कोयले के अवैध व्यापार पर सरयू राय ने मुख्‍यमंत्री को लिखा पत्र

पूर्वी सिंहभूम। विधायक और विधानसभा की प्रत्यायुक्त समिति के चेयरमैन सरयू राय ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल में कोयले के अवैध खनन और व्यापार की शिकायत की है।उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिक लगातार इस अवैध धंधे की जानकारी जिला प्रशासन, पुलिस और सीसीएल के अधिकारियों को दे रहे हैं, लेकिन कार्रवाई न होने से कोयला माफियाओं का मनोबल बढ़ता जा रहा है।राय के अनुसार, बेरमो अनुमंडल के पेंक नारायणपुर, नावाडीह, दुग्धा, पेटरवार, बोकारो थर्मल, कथारा ओपी और तेनुघाट ओपी क्षेत्रों में बाइक, वैन, ट्रैक्टर और ट्रकों से कोयले की अवैध ढुलाई खुलेआम जारी है। उन्होंने कहा कि अब यह धंधा थाना स्तर से आगे बढ़कर विभिन्न जिलों के संगठित गिरोह चला रहे हैं, जो पुलिस अधिकारियों तक को धमकाने से नहीं चूक रहे हैं।पत्र में राय ने लिखा कि यह अवैध कारोबार न केवल पर्यावरण नियमों का उल्लंघन कर रहा है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बना हुआ है। नावाडीह, पेंक नारायणपुर, पेटरवार और गिरिडीह की कई कोयला फैक्ट्रियां खुले आसमान के नीचे पोड़ा कर रही हैं, जिससे आसपास रहने वाले ग्रामीण कार्बन मोनोऑक्साइड के प्रदूषण का सामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीसीएल के बी एंड के, कथारा, ढोरी एरिया और कई बंद खदानों से चोरी कर कोयला निकाला जा रहा है। सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचनाओं के अनुसार, मोटरसाइकिल से कोयले के परिवहन पर प्रति माह तीन हजार रुपये, वैन से 50 हजार से 60 हजार रुपये और ट्रैक्टर से एक हजार रुपये तक लिया जाता है। राय ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि तत्काल इस अवैध कारोबार पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें