मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

संतोष सुमन ने तेजस्वी को दी चुनौती

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
संतोष सुमन ने तेजस्वी को दी  चुनौती

संतोष सुमन ने तेजस्वी को दी चुनौती,कहा-

एनडीए लोकसभा चुनाव में बनाएगी जीत का रिकॉर्ड

पटना।हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर ने आज पटना में पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इस आयोजन में कई कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ ही समय बचा हुआ है। ऐसे में सभी पार्टियां अपने अपने स्तर से चुनाव की तैयारियां कर रही है। पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के द्वारा हम ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में मजबूती से तैयारी करने की सलाह दिया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी ने कहा कि एनडीए सरकार को बिहार के 40 सीटों पर जीत दर्ज कराना सुनिश्चित करना है। संतोष सुमन ने कहा पंचायत स्तर पर सभी लोग यहां जुटे हैं। हजारों की संख्या में महिलाएं आज पंचायत स्तर पर जुटी है। उन्होंने कहा कि, हमारे संरक्षक ने सभी लोगों को मैसेज दिया है की कैसे आगे पार्टी का विस्तार करेंगे ,कैसे चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि आज कार्यकर्ता से हम मिले ये आगे ताकत देगी,आगामी लोकसभा चुनाव में 40 सीट कैसे जीते इसके लिए आज सम्मेलन किया गया।वहीं के.के पाठक को लेकर राज्य की सियासत गरमाई हुए है। के. के पाठक पर लगातार सीएम के आदेशों को पालन ना करने का आरोप लगाया जा रहा है। जिसे लेकर संतोष मांझी ने कहा कि, के. के पाठक को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। सभी विभागों में काम सीएम के दिशा निर्देश से चलता है।शिक्षा विभाग भी अच्छे से काम कर रहा है। सब कुछ ठीक है। बिना बात को लेकर विवाद बढ़ाया जा रहा है। मालूम हो कि, तेजस्वी यादव जनविश्वास यात्रा पर हैं। उनकी यात्रा को लेकर एनडीए के नेता लगातार हमलावर है। तेजस्वी यादव की यात्रा को लेकर संतोष मांझी ने कहा कि, तेजस्वी यादव में अब कॉन्फिडेंस तो आया पहले वह सीएम नीतीश की हाथ पकड़कर चल रहे थे। तेजस्वी यादव जनता के बीच गए हैं तो वह जनता से माफी मांगेंगे। 15 साल में उनके परिवार ने जो जंगलराज का स्थापना किया है इसके लिए वह जनता से माफी मांगें। उन्होंने कहा कि, तेजस्वी यादव पश्चताप यात्रा निकल रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें