मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्री से मिले संजय सेठ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची, । रांची के सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री

संजय सेठ ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता

मंत्री वीरेंद्र कुमार से मुलाकात की। इस मुलाकात के क्रम में रक्षा

राज्य मंत्री ने उन्हें बधाई दी और मंत्रालय के जरिये रांची में

दिव्यांगजनों के लिए किया जा रहे कार्यों के प्रति आभार प्रकट किया। सेठ ने

केंद्रीय मंत्री को इस मुलाकात में एक आग्रह पत्र भी सौंपा।

उन्होंने

केंद्रीय मंत्री से कहा कि रांची सहित झारखंड के हर जिले और प्रखंड स्तर

पर एडिप योजना के तहत दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण अधिक से

अधिक संख्या में किया जाए ताकि हमारे दिव्यांगजन सशक्त हो सके। रक्षा राज्य

मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को रांची लोकसभा क्षेत्र के हर विधानसभा

क्षेत्र रांची, हटिया, कांके, खिजरी, ईचागढ़ और दिल्ली में नशा मुक्ति

केंद्र खोलने का भी आग्रह किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि

रांची नशा का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। ऐसे में यह आवश्यक है हमारे

युवाओं को बचाया जाए। उसके लिए नशा मुक्ति केंद्र अति आवश्यक है। केंद्रीय

मंत्री से मुलाकात में रांची में दिव्यांग मेला लगाने का भी आग्रह किया।

इसके साथ नए वृद्ध आश्रम खोलने पर भी चर्चा हुई।

केंद्रीय मंत्री ने इन मुद्दों पर सकारात्मक पहल की बात कही। यह जानकारी सांसद की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें