मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

पुण्यतिथि पर याद किए गए संजय गांधी , कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुण्यतिथि पर याद किए गए संजय गांधी , कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिला में पूर्व सांसद संजय गांधी की पुण्यतिथि सोमवार को कांग्रेस भवन में मनाई गई।कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि देकर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का एक स्वर में संकल्प लिया तथा एकजुटता का आहवान किया , जिससे संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि युवा हृदय सम्राट के नाम से विभूषित संजय गांधी ने अपने अल्प कार्यकाल में इंदिरा गांधी के बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अलावा अपने सूत्र स्थापित किए।संजय गांधी ने देश के युवाओं को नई दिशा दी। राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़कर एक जुट किया। उनके पांच सूत्र दहेज उन्मूलन, परिवार नियोजन, श्रमदान,पौधा रोपण, शिक्षा को बढ़ावा एवं जाति प्रथा उन्मूलन आज भी प्रासंगिक है।आगे उपस्थित कांग्रेसियों ने कहा कि भारतीय राजनीति के प्रखर युवा दृष्टा , परिवर्तन के प्रतीक और संगठन को नई सोच व नई दिशा देने वाले संजय गांधी के ओजस्वी व्यक्तित्व , दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण के प्रति आपकी प्रतिबद्धता सदैव हमें प्रेरणा देते रहेगी। भारत के लिए आपके विचार और कार्य पथ- प्रदर्शक बने रहेंगे। उन्होंने ही आम आदमी के पहुंच की मारुति लिमिटेड का स्थापना किया।मौके पर कांग्रेस जिला महासचिव कैरा बिरुवा ,अशोक बारीक , युवा कांग्रेस निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा , शिक्षा विभाग चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान , नगर अध्यक्ष मो.सलीम , प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां सहित अन्यमौजूद थे ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें