मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

अलीपुर नाबालिग मृत्यू कांड में अटकलें और आशंकाओं की भरमार, जांच जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अलीपुर नाबालिग मृत्यू कांड में अटकलें और आशंकाओं की भरमार, जांच जारी

कोलकाता। दक्षिण कोलकाता के अलीपुर में अलमारी से एक नाबालिग छात्रा का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी व्याप्त है। मृतका की पहचान संजना सिंह (उम्र लगभग 10 वर्ष) के रूप में हुई है, जो आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज की महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या के दोषी संजय राय की भांजी थी।पुलिस को प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है, जिसमें आत्महत्या की आशंका जताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, संजना का शव अलमारी के अंदर एक हेंगर से आंशिक रूप से लटका हुआ मिला था।पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतका के पिता भोला सिंह और सौतेली मां पूजा राय से पूछताछ के लिए उन्हें अलीपुर थाने ले जाया गया है। भोला पेशे से एक निजी सुरक्षा एजेंसी में काम करते हैं और अक्सर बाहर रहते हैं। वहीं, पूजा राय कोलकाता पुलिस में कार्यरत हैं।संजना, भोला सिंह और बबीता राय की बेटी थी। बबीता, दोषी संजय राय की बड़ी बहन थीं। करीब एक साल पहले बबीता की मृत्यु हो गई, जिसके बाद भोला ने उसकी छोटी बहन पूजा राय से विवाह कर लिया।स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार में अक्सर विवाद होते रहते थे। पड़ोसियों का आरोप है कि भोला अपनी वृद्ध मां को पीटते थे और बेटी पर भी अत्याचार करते थे। वहीं, दूसरी पत्नी पूजा पर भी सौतेली बेटी के साथ शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगे हैं। घटना के बाद मोहल्ले में आक्रोश फैल गया है और लोगों ने दोनों पति-पत्नी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की दिशा में ही संकेत मिल रहे हैं, हालांकि यह भी जांच की जा रही है कि आखिर 10 वर्ष की बच्ची ने खुदकुशी जैसा कदम क्यों उठाया। अलमारी के अंदर से बरामद दुपट्टे को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।इधर, बुधवार दोपहर पूजा राय ने खुद पर लगे आरोपों से इनकार किया और कहा कि उन्होंने अपनी बेटी की हत्या नहीं की, बल्कि संजना ने खुद आत्महत्या की। उन्होंने बताया कि सोमवार रात घर लौटने पर जब बेटी नहीं दिखी, तब खोजबीन के दौरान अलमारी में उसका शव लटका मिला।अलीपुर थाना पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। इलाके में अब भी तनाव का माहौल बना हुआ है। लोगों ने भोला और पूजा दोनों को मंगलवार को पीटा भी था जिसके बाद पुलिस ने उन्हें बचाया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें