मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:07 · नई दिल्ली संस्करण

प्राचीन मंदिर का पंडाल बना रहा है संग्राम क्लब दुर्गा पूजा समिति

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्राचीन मंदिर का पंडाल बना रहा है संग्राम क्लब दुर्गा पूजा समिति

रांची। राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर है। पूजा को लेकर एक से बढ़कर एक पूजा पंडाल बनाए जा रहे हैं।इसी क्रम में कचहरी चौक स्थित संग्राम क्लब दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष परंपरा और सांस्कृतिक गरिमा का अद्भुत संगम प्रस्तुत करने जा रही है। इस वर्ष यहां प्राचीन भारतीय मंदिर की शैली में पंडाल बनाया जा रहा है। पंडाल की वास्तुकला ओडिशा के लिंगराज और कोणार्क मंदिर से प्रेरित है। पंडाल के अंदर मां दुर्गा के भव्य दरबार का दर्शन होगा। दीवारों पर पारंपरिक महल का डिजाइन होगा। छतें अलंकारिक होंगी जो पंडाल के अंदरूनी हिस्से को और दिव्यता से भर देंगी। मां दुर्गा की प्रतिमा भी आकर्षक होगी। पंडाल निर्माण में पर्यावरण-अनुकूल सामग्रियों का उपयोग किया गया है।संग्राम क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष नीरज वर्मा ने बुधवार को बताया किपूजा पंडाल में साढ़े छह लाख रुपये खर्च होंगे। लाइट और साउंड दो लाख रुपये और पूजा एवं अन्य खर्च चार लाख रुपये तथा मूर्ति में डेढ़ लाख रुपये खर्च होंगे। कुल खर्च लगभग 15 लाख रुपये के आसपास आएगा।पंडाल 55 फीट ऊंचा आए50 फीट चौड़ा होगा। जबकि 12 फीट का मां दुर्गा का प्रतिमा होगा।उन्होंने बताया कि सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे और वॉलिंटियर्स की तैनाती रहेगी। सप्तमी को पंडाल का पट सभी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें