मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

संदेशखाली में पुलिस पर हमले का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, अब तक 13 की गिरफ्तारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
संदेशखाली में पुलिस पर हमले का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, अब तक 13 की गिरफ्तारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस ने उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली इलाके में पुलिस पर हुए हमले के मुख्य आरोपित मूसा मोल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मंगलवार को नजाट थाना क्षेत्र से पकड़ा गया।पुलिस के अनुसार, मूसा मोल्ला इलाके में तृणमूल कांग्रेस का नेता बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के साथ इस मामले में अब तक कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।बताया गया है कि मूसा पर अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने का आरोप था। इसी आरोप के आधार पर अदालत ने संबंधित जमीन पर दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू कर किसी भी तरह के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी। आरोप है कि इस आदेश की अनदेखी करते हुए मूसा ने शुक्रवार रात वहां दीवार बनाने का काम शुरू कर दिया।सूचना मिलने पर राजबाड़ी पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस की टीम मूसा के बोयरमारी स्थित घर भी गई और उसे थाने चलने को कहा। आरोप है कि इसके बाद मूसा ने अपने समर्थकों को बुला लिया, जिन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हुए थे, जबकि एक पुलिस वाहन में भी तोड़फोड़ की गई थी। पुलिस मामले की जांच जारी रखे हुए है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें