मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

बरेली जा रहे समाजवादी पार्टी के डेलिगेशन को पुलिस ने मेरठ एक्सप्रेसवे पर रोका

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बरेली जा रहे समाजवादी पार्टी के डेलिगेशन को पुलिस ने मेरठ एक्सप्रेसवे पर रोका

नई दिल्ली/लखनऊ। 'आई लव मोहम्मद' पोस्टर विवाद के बाद बरेली दौरे पर निकले समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को मेरठ एक्सप्रेसवे पर रोक दिया गया है। सपा सांसद हरेंद्र मलिक के साथ मोहिबुल्लाह और इकरा हसन शनिवार को दिल्ली से बरेली के लिए निकले थे, लेकिन उन्हें पुलिस ने रोक दिया।

सपा सांसद मोहिबुल्लाह ने आईएएनएस से कहा, "बरेली में कानून और संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

एक खास समुदाय के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। पार्टी के निर्देश पर शनिवार को प्रतिनिधिमंडल उन लोगों को देखने के लिए जा रहा है।"

उन्होंने कहा कि यह नफरत और भेदभाव के खिलाफ लड़ाई है, जिसमें समाजवादी पार्टी की जीत होगी। मोहिबुल्लाह ने यह भी कहा कि पुलिस ने बैरिकेडिंग की है, लेकिन हम लोग बरेली जाकर रहेंगे।

पुलिस की तरफ से रोके जाने पर सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि अपने देश और प्रदेश में जाने पर भी हमारे साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "अगर आतंकवादियों के साथ भी इस तरह का व्यवहार होता तो पुलवामा और पहलगाम अटैक न होते। उनको रोका जाना चाहिए था, यही असली बहादुरी थी।

हरेंद्र मलिक ने कहा, 'हम बरेली में लोगों के घाव पर मरहम लगाने के लिए जा रहे हैं। प्रदेश में जो सरकार की विचारधारा के लोग नहीं हैं, उन्हें टारगेट करने की कोशिश की जा रही है।"

सांसद इकरा हसन ने कहा कि बरेली में जो हालात बनाए गए हैं, उन्हें देखते हुए सभी के मन में चिंता है। लगातार एक समुदाय को प्रताड़ित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 'आई लव मोहम्मद' यह एक पॉजिटिव संदेश है। इसमें नफरत वाली कोई बात नहीं है, लेकिन इससे चिढ़ने के कारण प्रशासन कार्रवाई कर रहा है और इसमें सत्ता का हाथ है।

समाजवादी पार्टी ने बरेली में प्रदर्शनकारियों के ऊपर लाठीचार्ज के बाद उनसे मुलाकात के लिए 14 सांसदों और विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला लिया था। इसमें समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क और उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे भी शामिल हैं। हालांकि, इन दोनों नेताओं को बरेली निकलने से पहले ही उनके घर में नजरबंद किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें