मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:29 · नई दिल्ली संस्करण

सलमान, शाहरुख व रणवीर सिंह फिर पहुंचे जामनगर, अंबानी की पार्टी के संगीत कार्यक्रम में हुए शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी पिछले कुछ दिनों से शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। गुजरात के जामनगर में 1 से 3 मार्च के बीच अंबानी परिवार ने अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग के लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित किए थे। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड, राजनीति से लेकर क्रिकेट जगत तक के तमाम दिग्गज मौजूद थे। समारोह के बाद सभी हस्तियां दोबारा मुंबई के लिए रवाना हो गईं लेकिन 6 मार्च की शाम शाहरुख, सलमान खान और अन्य बॉलीवुड सितारे एक बार फिर जामनगर में दिखे।सामने आया है कि अंबानी का प्री-वेडिंग प्रोग्राम अभी खत्म नहीं हुआ है क्योंकि बॉलीवुड के यह बड़े कलाकार एक बार फिर जामनगर पहुंच गए गए हैं। शाहरुख खान, सलमान खान, जान्हवी कपूर, ओरी, शिखर पहाड़िया, अरिजीत सिंह और उनकी पत्नी के अलावा अन्य बॉलीवुड हस्तियों को 6 मार्च बुधवार की शाम को जामनगर हवाई अड्डे पर देखा गया। यह सभी एक बार फिर अंबानी परिवार के संगीत कार्यक्रम के प्री-वेडिंग प्रोग्राम में शामिल हुए।यह कार्यक्रम विशेष रूप से रिलायंस के कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए आयोजित किया गया था। जैसे ही शाहरुख खान स्टेज पर आए प्री-वेडिंग में जश्न का माहौल हो गया। अंबानी परिवार ने किंग खान का घर के सदस्य के रूप में स्वागत किया। इसके अलावा सलमान अपने पुराने गाने पर थिरकते नजर आए तो वहीं रणवीर सिंह 'मल्हारी...' गाने पर थिरकते नजर आए। इसके वीडियो वायरल हो रहे हैं।इस बीच, शाहरुख खान ने कार्यक्रम में दर्शकों से गुजराती में बातचीत की। किंग खान का मोहब्बतें के डायलॉग को गुजराती में रीक्रिएट करने का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें