मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

सलमान खान की देशभक्ति फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में देरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सलमान खान की देशभक्ति फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में देरी

बाॅलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अब अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में नजर आने वाले हैं। 'सिकंदर’ की ठीक-ठाक सफलता के बाद अब दर्शकों की निगाहें इस फिल्म पर टिकी हैं। निर्माता भी लगातार फिल्म से जुड़े अपडेट शेयर करते रहते हैं, जिससे प्रशंसकों का उत्साह बढ़ता रहता है। हालांकि, अब जो खबर सामने आई है, वह फैंस को थोड़ा निराश कर सकती है, क्योंकि फिल्म के इंतजार की घड़ियां अब और लंबी हो सकती हैं।'बैटल ऑफ गलवान' की रिलीज में होगा बदलावअपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को जनवरी 2026 में रिलीज किए जाने की चर्चा थी, लेकिन ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अब संभव नहीं लग रहा है। सूत्रों के अनुसार, "जनवरी में रिलीज मुमकिन नहीं होगी, लेकिन जून में रिलीज को लेकर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। टीम यह भी देख रही है कि जुलाई या अगस्त में कोई बेहतर रिलीज डेट मिल सके।"'बैटल ऑफ गलवान' की कहानी और कास्टयह फिल्म 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सेना और चीनी सैनिकों के बीच हुए युद्ध पर आधारित है, जिसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हुए थे। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह, अभिलाष चौधरी, अंकुर भाटिया, सिद्धार्थ मूली, विपिन भारद्वाज, जेन शॉ, हीरा सोहल, हर्षिल शाह और अभिश्री सेन जैसे कलाकार नजर आएंगे। वहीं, काम की बात करें तो सलमान इस समय टीवी शो 'बिग बॉस 19' को होस्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें