मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

पसलियों में चोट के बावजूद 'बिग बाॅस-18' के सेट पर पहुंचे सलमान खान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान को बिग बॉस के नए सीजन में देखने के लिए उनके फैंस बेताब हैं। बिग बॉस सीजन-18 जल्द ही फैंस के सामने आने वाला है। इस सीजन के शुरू होने से पहले ही पिछले कुछ समय से इसकी काफी चर्चा हो रही है। ऐसी अफवाहें थीं कि सलमान खान इस साल बिग बॉस शो को होस्ट नहीं करेंगे। हालांकि, बिग बॉस फैंस के लिए एक अच्छी खबर है और इस शो को सलमान खान होस्ट करेंगे।अभिनेता सलमान खान बिग बॉस-18 की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जानकारी के मुताबिक, सलमान खान ने बिग बॉस- 18 शो की शूटिंग शुरू कर दी है। बिग बॉस-18 जल्द ही दर्शकों के सामने आएगा। बिग बॉस ओटीटी-3 में भी फैंस को सलमान खान की कमी महसूस हुई। अब सलमान खान एक बार फिर होस्ट की भूमिका में नजर आएंगे।अटकलें लगाई जा रहा थी कि स्वास्थ्य कारणों से सलमान खान बिग बॉस शो को होस्ट नहीं करेंगे। ऐसी खबरें थीं कि पसलियों में चोट के कारण सलमान खान बिग बॉस-18 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे, लेकिन अब सलमान खान ने सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है, क्योंकि वह सीधे बिग बॉस के सेट पर पहुंच गए हैं। बिग बॉस-18 का प्रोमो शूट करने के लिए बिग बॉस के सेट पर पहुंचे सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान बिग बॉस-18 के सेट के बाहर नजर आ रहे हैं। सलमान खान आगामी रियलिटी शो बिग बॉस-18 के प्रोमो की शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचे। सलमान खान ब्लू शर्ट के साथ ब्लैक ब्लेज़र और पैंट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं।वीडियो में सलमान खान फोटो के लिए पोज देते वक्त चोट से जूझते नजर आए। वह चलते-चलते अपनी पसलियों को छूते नजर आए, जिससे साफ पता चल रहा है कि वह दर्द में हैं। दर्द में होने के बावजूद सलमान बिग बॉस के सेट पर पहुंचे और सेट के बाहर फैंस से मुलाकात भी की। उनके साथ एक प्रोमो भी शूट किया। 'बिग बॉस-18' का प्रोमो सितंबर 2024 के मध्य में प्रशंसकों के सामने आने की उम्मीद है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें