मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

निर्माणाधीन मकान की सेप्टिक टंकी से मिला शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
निर्माणाधीन मकान की सेप्टिक टंकी से मिला शव

पलामू। पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के पनेरीबांध गांव के गली नम्बर तीन के एक निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टंकी से एक युवक का शव बरामद किया गया।युवक की गला दबाकर और पत्थर से कूचकर हत्या की गई थी और शव को सेप्टिक टंकी के पानी में डाल दिया गया था। मौके से एक कार भी मिली है। पुलिस उसे जब्त कर ली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेज दिया है। युवक की पहचान पाटन के सहदेवा गांव के रहने वाले सुदामा ठाकुर, पिता मनोज ठाकुर के रूप में हुई है। सुदामा पनेरीबांध गांव में भाई-भाभी के साथ रहता था। शाहपुर के विवेकानंद चौक पर सैलून चलाता था। युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन मकान में लगे मजदूर और मिस्त्री काम करने के लिए शुक्रवार को पहुंचे तो देखा कि एक युवक का शव सेप्टिक टंकी के पानी में तैर रही है। सूचना मिलने पर अगल-बगल के लोग जुट गए। पुलिस भी पहुंच गई।शव को देखने से स्पष्ट हुआ कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। चेहरे पर भी जख्म के निशान मिले हैं। घटनास्थल के पास एक कार लगी हुई थी। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया। घटनास्थल पर देखने से प्रतीत होता था कि वहां पर सुदामा ठाकुर के अलावा अन्य लोग भी जमा हुए थे। शराब पीने की भी संभावना लगती है।पुलिस युवक के मोबाइल फोन का कॉल रिकॉर्ड निकाल रही है। परिजनों के अनुसार सुदामा सैलून से सब्जी लेने की बात कहकर निकला था। लेकिन वापस ना तो दुकान आया और ना ही भाई भाभी के घर पहुंचा।चैनपुर के थाना प्रभारी राम शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुदामा ठाकुर नामक युवक का शवपनेरीबांध गांव के निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टंकी से बरामद किया गया है। गला दबाकर और पत्थर से कूचकर हत्या की गई है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसकी कार भी मिली है। पूरे मामले में जांच की जा रही है। जल्द स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें