मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

ईडी के दूसरे समन पर भी हाजिर नहीं हुए साहिबगंज डीसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

19 जनवरी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन के बावजूद साहिबगंज

डीसी रामनिवास यादव ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय दूसरी बार भी नहीं पहुंचे।

अवैध खनन मामले में ईडी ने 17 जनवरी को समन कर उन्हें 19 जनवरी को पूछताछ

के लिए ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित होने को कहा था। इससे पहले

डीसी रामनिवास यादव को बीते छह जनवरी को समन भेजकर 11 जनवरी को पूछताछ के

लिए ईडी ने बुलाया था लेकिन वह ईडी के समन के बावजूद भी उपस्थित नहीं हुए

थे।

उल्लेखनीय है कि ईडी ने अवैध खनन मामले में 12 ठिकानों पर एक

साथ तीन जनवरी को छापेमारी की थी। इस दौरान ईडी ने विभिन्न आपत्तिजनक

डिजिटल उपकरण, दस्तावेज, रिकॉर्ड और रुपये की नकदी बरामद की। साहिबगंज के

डीसी राम निवास यादव के कैंप कार्यालय से 7.25 लाख रुपये सहित 36.99 लाख

रुपये बरामद किये गये थे।

इसके अतिरिक्त साहिबगंज के डीसी राम

निवास यादव के आवासीय परिसर से 9 एमएम बोर के 19 कारतूस, .380 एमएम के 2

कारतूस और 45 पिस्टल के 5 खाली खोखे भी बरामद किये गये। ईडी ने यह छापेमारी

झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और बिहार राज्यों में स्थित 12 परिसरों

में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें