मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

गुजरात में फंसे 13 मजदूरों की सुरक्षित वापसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुजरात में फंसे 13 मजदूरों की सुरक्षित वापसी

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के मटिहाना पंचायत के 13 मजदूर, जो गुजरात के बेला स्थित एजिलिस विट्रिफाइड प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रहे थे, शुक्रवार को सुरक्षित अपने घर लौट आए। उनकी सुरक्षित वापसी पूर्व विधायक एवं झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी की पहल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के त्वरित हस्तक्षेप से संभव हो सकी।जानकारी के अनुसार, ये मजदूर पिछले कई महीनों से गुजरात की कंपनी में कार्यरत थे, लेकिन वहां लगातार उनका उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा था। जब उन्होंने घर लौटने की इच्छा जताई तो प्रबंधन ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। परेशान मजदूरों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने कुणाल षाड़ंगी से मदद की गुहार लगाई।कुणाल षाड़ंगी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत कराया और मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद गुजरात प्रशासन से समन्वय स्थापित कर मजदूरों की सुरक्षित वापसी की प्रक्रिया शुरू की गई।लगातार प्रयासों के बाद सभी 13 मजदूर शुक्रवार को सुरक्षित अपने घर लौट आए। उनके लौटने से परिवारों और गांव में खुशी का माहौल बन गया। मजदूरों से मुलाकात कर कुणाल षाड़ंगी ने उनकी पीड़ा सुनी और आश्वासन दिया कि वे मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें