मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटका मिला युवक का शव, जांच मेें जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटका मिला युवक का शव, जांच मेें जुटी पुलिस

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी ।थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि घटना के संबंध में परिवार से पूछताछ में पता चला है कि कस्बा जाफरगंज निवासी नरेश (36) की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बा निवासी भूरी देवी से हुई थी। नरेश मजदूरी और कभी-कभी ठेलिया लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। घर में पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। लगभग दस दिन पहले ही वह अपने मायके चली गई थी।इसके बाद से ही वह काफी परेशान चल रहा था। वह मानसिक राेग से ग्रसित था।परिजनाें के मुताबिक नरेश साेमवार की शाम भोजन करने के बाद कमरे में सोने चला गया। मंगलवार सुबह कमरे में टीन शेड के पाइप से रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से नरेश का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। मृतक अपने पीछे तीन वर्षीय पुत्री काे छोड़ गया। घटना के बाद उसकी मां सुंदरिया देवी और पिता का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच में जुट गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें