सदर एसडीओ ने रांची शहर के कई स्थानों पर दो माह के लिए धारा 144 लागू किया
रांची : सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने अच्छी शहर के कई स्थानों धारा 144 लागू किया है। बताया गया कि विभिन्न संगठनों, दलों द्वारा धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रैली आदि किये जाने की सूचना को लेकर सदर एसडीओ ने आदेश जारी किया है जो 12 मार्च दोपहर 12 बजे से 10 मई 2024 (60 दिन) या अगले आदेश तक धारा 144 लागू है।
इन स्थानों पर लगाई गयी है धारा 144
मुख्यमंत्री आवास मोराबादी की चहारदीवारी से 100 मीटर की परिधि में
पुराना मुख्यमंत्री आवास कांके रोड की चहारदीवारी से 100 मीटर की परिधि में
राजभवन की चहारदीवारी से 100 मीटर की परिधि में (जाकिर हुसैन पार्क को छोड़ कर)
झारखंड उच्च न्यायालय की चहारदीवारी से 100 मीटर की परिधि में
नयी विधानसभा की चहारदीवारी से 500 मीटर की परिधि में
प्रोजेक्ट भवन, नेपाल हाउस की चहारदीवारी से 100 मीटर की परिधि में





