मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

जिस पूजा पंडाल का किया अमित शाह ने उद्घाटन उसे हर बंद करवाने पर तुली काेलकाता पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जिस पूजा पंडाल का किया अमित शाह ने उद्घाटन उसे हर बंद करवाने पर तुली काेलकाता पुलिस

कोलकाता। दुर्गा पूजा के दूसरे ही दिन भाजपा नेता सजल घोष के नेतृत्व में आयोजित संतोष मित्रा स्क्वायर पंडाल को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कोलकाता के प्रतिष्ठित संतोष मित्रा स्क्वायर दुर्गा पूजा मंडप का उद्घाटन किया था। इस वर्ष का थीम ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ है, जिसमें पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना के आतंकवाद-विरोधी अभियान की झलक प्रस्तुत की गई है। इसके बाद से ही प्रशासन और पूजा आयोजकों के बीच टकराव लगातार बढ़ रहा है।आयोजक और भाजपा नेता सजल घोष ने पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जानबूझकर पंडाल को बंद करवाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस प्रशासन सड़क रोकने, बैरिकेड लगाने और संकरी गलियों में भीड़ का दबाव बढ़ाने जैसी हरकतें कर रहा है ताकि दुर्घटना घटित हो और अंततः पंडाल बंद करवा दिया जाए। सजल ने इसे “पुलिस की साजिश” करार दिया और कहा कि “पूरा मामला झूठा और आधारहीन है।”इस बीच कोलकाता पुलिस का कहना है कि उनके पास बड़ी संख्या में शिकायतें पहुंच रही हैं। डीसी सेंट्रल इंदिरा मुखोपाध्याय ने बताया कि 100 डायल और स्थानीय थानों में लगातार शिकायतें दर्ज हो रही हैं। आसपास रहने वाले लोग ध्वनि प्रदूषण और भीड़-भाड़ से परेशान हैं, वहीं कई घरों में बीमार लोग भी हैं। स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने मूचीपाड़ा थाने के सामने एम्बुलेंस की तैनाती की है और व्हीलचेयर की संख्या भी बढ़ाई गई है ताकि आपात स्थिति से निपटा जा सके।सजल घोष का आरोप है कि “पुलिस बनावटी नामों से शिकायतें दर्ज करवा रही है और यहां तक कि उच्च अधिकारियों को फर्जी ई-मेल भेजे जा रहे हैं ताकि पंडाल को बदनाम किया जा सके।” उन्होंने पुलिस के दावों को “बेसलेस कच्चा झूठ” बताया।गौरतलब है कि, संतोष मित्रा स्क्वायर का यह पंडाल हर साल अपनी अनोखी थीम के लिए सुर्खियों में रहता है। पिछले कुछ वर्षों से इस पंडाल को लेकर विवाद और राजनीति चरम पर रही है, और इस बार अमित शाह के उद्घाटन के कारण यह और अधिक चर्चाओं में आ गया है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें