मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

मजदूरी भुगतान को लेकर शिवालया कंपनी के कैंप कार्यालय में हंगामा, HR मैनेजर से मारपीट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मजदूरी भुगतान को लेकर शिवालया कंपनी के कैंप कार्यालय में हंगामा, HR मैनेजर से मारपीट

गुमला : भारतमाला परियोजना के तहत सड़क निर्माण कार्य कर रही शिवालया कंपनी के कैंप कार्यालय में बकाया मजदूरी भुगतान को लेकर जमकर हंगामा हुआ। मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन पर लंबे समय से भुगतान नहीं करने का आरोप लगाते हुए कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कंपनी के एचआर मैनेजर और उन्हें बचाने आए एक अन्य कर्मचारी के साथ मारपीट की गई।

मजदूरों का आरोप है कि नाइट गार्ड समेत कई श्रमिकों की मजदूरी 20 दिनों से लेकर दो माह तक बकाया है। उनका कहना है कि वे लगातार कंपनी अधिकारियों से भुगतान की मांग कर रहे थे, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन देकर टाल दिया गया। इससे मजदूरों में आक्रोश बढ़ता गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भुगतान की मांग को लेकर कुछ युवक और मजदूर कंपनी के कैंप कार्यालय पहुंचे थे। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि मजदूरी मांगने पर कुछ अधिकारियों द्वारा अभद्र व्यवहार भी किया गया, जिसके बाद मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा।

ग्रामीण गंगा सिंह ने बताया कि मजदूरों के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। कई परिवारों का गुजारा मजदूरी पर ही निर्भर है, लेकिन समय पर भुगतान नहीं मिलने से उन्हें दैनिक जरूरतों को पूरा करने में भी कठिनाई हो रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन मजदूरों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है।

मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करेंगे। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन और कंपनी प्रबंधन की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें