मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में वाहन चेकिंग के दौरान अबतक 111.59 करोड़ बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,। झारखंड में चुनाव आयोग की ओर से आधार आदर्श आचार

संहिता लागू करने के बाद से उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई

की जा रही है। झारखंड पुलिस ने आचार संहिता लागू होने से अब तक राज्य के

अलग-अलग जिलों में चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान 111.59 करोड़ रुपये

बरामद किये हैं। आचार संहिता के दौरान किसी के पास 50 हजार से ज्यादा कैश

मिलने पर इसके स्रोत की जानकारी पूछी जायेगी। अगर 10 लाख से अधिक कैश होगा

तो यह आयकर विभाग की जांच के दायरे में आयेगा।

इन जिलों से हुए रुपये बरामद

-18 मार्च को धनबाद के मैथन में पुलिस ने कार से 2.91 लाख जब्त किये

-23 मार्च को बोकारो पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन कार से करीब 3.50 लाख बरामद किये।

-24 मार्च को लातेहार एसपी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाकर तीन लाख बरामद।

-24 मार्च को रामगढ़ एसपी ने बरलांगा मुख्य मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक वाहन से 1.95 लाख जब्त किये।

-27 मार्च को लातेहार के बारियातू में कार से 1.21 लाख बरामद।

-27 मार्च को दुमका में चेकपोस्ट पर जांच के दौरान अलग-अलग वाहनों से 16.53 लाख जब्त।

-29 मार्च को लातेहार में वाहन चेकिंग के दौरान 21.95 लाख कैश बरामद।

-31 मार्च को धनबाद के धनसार में ओला वाहन से पांच लाख जब्त।

-01 अप्रैल को जमशेदपुर के कमलपुर में वाहन चेकिंग के दौरान 10 लाख बरामद।

-01 अप्रैल को गिरिडीह पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 2.58 लाख जब्त किये।

-03

अप्रैल को लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र में बुधवार को चलाए जा

रहे वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस ने एक कार से लगभग 5 लाख 65 हजार रुपए

बरामद किए।

-03 अप्रैल को जामताड़ा के नाला थाना क्षेत्र के इंटरस्टेड चेक पोस्ट से छह लाख 40 हजार रुपये बरामद किए गए।

-03

अप्रैल को निमियाघाट के अरगाघाट के पास वाहन चेकिंग के दौरान अलग-अलग

वाहनों से कुल 29,31,900 रूपये और धनवार के खोरीमहुआ चौक के समीप से

1,60000 रूपये नगद राशि जब्त की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें