मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से 11.45 लाख बरामद, आयकर की टीम कर रही जांच

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची: राजधानी रांची के लालपुर क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान लालपुर इलाके से 11.45 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। बरामद पैसे पंडरा बाजार समिति के एक कारोबारी का बताया जा रहा है। गौरतलब है कि पूरे राज्य में लोकसभा चुनाव को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में भी लालपुर पुलिस के द्वारा रविवार को वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक कार को चेक किया गया तो उसमें से 11.45 लाख नगद रूपये बरामद किए गए। रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार वाहनों की चेकिंग की जा रही है, ताकि अवैध हथियार, शराब और नगद सहित दूसरे चीजों को बरामद किया जा सके। इसी कड़ी में लालपुर इलाके से चेकिंग के दौरान 11.45 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बरामद पैसे की जानकारी आयकर विभाग को भी दी गई है. आयकर की टीम लालपुर थाने पहुंच कर पैसे के बारे में तहकीकात कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें