मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

हटिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के दिव्यांग कोच से सात किलो गांजा बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हटिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के दिव्यांग कोच से सात किलो गांजा बरामद

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हटिया रेलवे स्टेशन से सात किलो गांजा जब्त किया है। यह गांजा एक्सप्रेस ट्रेन के दिव्यांग कोच से बरामद किया गया। इसकी अनुमानित कीमत 70 हजार रुपये है।हटिया के उप निरीक्षक दीपक कुमार ने बुधवार को बताया कि आरपीएफ के मण्डल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ पोस्ट हटिया और जीआरपी हटिया ने हटिया स्टेशन पर संयुक्त जांच अभियान चलाया, जिसमें एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15027 के दिव्यांग कोच में एक भारी ट्रॉली बैग बर्थ के नीचे पड़ा मिला। सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ अशोक कुमार सिंह की मौजूदगी में बैग में दो पैकेट में सात किलो गांजा बरामद किया गया। गांजा को जीआरपी हटिया ने जब्त कर लिया। इस मामले में जीआरपी हटिया ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें