आरपीएफ ने 39 किलो गांजा ट्रेन से किया बरामद
रांची,
07 फरवरी । रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हटिया रेलवे स्टेशन के
ट्रेन से 39 किलो गांजा बरामद किया है। आरपीएफ से बुधवार को मिली जानकारी
के अनुसार दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल में आरपीएफ मंडल सुरक्षा
आयुक्त इंचार्ज पवन कुमार के निर्देश पर शराब और गांजा तस्करों के खिलाफ
चलाए जा रहे लगातार अभियान के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर( ट्रेन
संख्या 18309) जम्मूतवी एक्स्प्रेस में हटिया पहुंचने पर ट्रेन के अंदर तीन
ट्रॉली बोगी संदेहास्पद अवस्था में पाया गया। आसपास उसका कोई मालिक न
मिलने पर उसे खोलकर देखा तो उसके अंदर गांजा मिला। बरामद गांजा का वजन करीब
39 किलो पाया गया।
गांजा जा अनुमानित मूल्य तीन लाख नब्बे हज़ार
आंका गया है। तत्काल मामले की सूचना सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ रांची को
दी गईl बाद मे सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह की ओर से गांजा को
ज़ब्त कर तमाम कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद उसे राजकीय रेल
पुलिस हटिया को सौंप दिया गया।





